इम्यूनिटी और स्टैमिना को बढ़ाता है ये हेल्दी स्नैक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खाने में भी होता है बेहद स्वादिष्ट
गुड़ गन्ने के रस से पकाया जाने वाला फूड है जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है. गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज और आयरन जैसे गुण मौजूद होते हैं. इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है. इसके साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी और स्टैमिना को भी बढ़ाने में मदद मिलती है. ऐसे में आज हम आपके लिए खस्ता गुड़ पारे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. खस्ता गुड़ पारे स्वाद में बहुत क्रिस्पी लगते हैं. इसको आप शाम की चाय के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं. इसको बनाना भी काफी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं खस्ता गुड़ पारे कैसे बनाएं.....
- खस्ता गुड़ पारे बनाने की आवश्यक सामग्री-
सूजी 1 कप
चावल का आटा आधा कप
नमक चुटकी भर
घी आधा कप
ब्रेड क्रब्स 1 कप
चीनी 1 चम्मच
पानी आधा कप
- तेल आवश्यकतानुसार (तलने के लिए)
गुड़ 1 कप
पानी आधा कप
सौंफ 1 चम्मच
बेकिंग सोडा 1 चम्मच
- खस्ता गुड़ पारे कैसे बनाएं?
खस्ता गुड़ पारे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें सूजी और चावल का आटा छान लें.
अगर आप आप चाहें तो इसमें मक्के का आटा भी उपयोग कर सकते हैं.
इसके बाद आप इसमें चुटकी भर नमक डालकर मिलाएं.
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.
इसके बाद आप आटे को चॉपिंग बोर्ड पर फैलाएं.
फिर आप इसको एक चाकू की सहायता से 1-1 इंच के टुकड़ो में कट कर लें.
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें.
फिर आप गर्म तेल में आटे के टुकड़ों को डालें.
इसके बाद आप इनको क्रिस्पी और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें.
इसके बाद आप गाढ़ी गुड़ की चाशनी बनाकर तैयार कर लें.
फिर आप तैयार चाशनी में फ्राई किए हुए गुड़ पारे डालें और अच्छे से मिलाएं.
अब आपके स्वादिष्ट और क्रंची खस्ता गुड़ पारे बनकर तैयार हो चुके हैं.
फिर गुड़ पारे जब ठंडे हो जाएं तो आप इनको एक डिब्बे में भरकर स्टोर करके खाएं.

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
