महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं अंजीर का सेवन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- इन समस्याओं में है फायदेमंद
भागदौड़ और कामकाज के बोझ का असर हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। खासतौर पर महिलाओं की जीवनशैली में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। घर-परिवार की जिम्मेदारी और ऑफिस के वर्क प्रेशर की वजह से आजकल महिलाएं कई समस्याओं का शिकार होती जा रही हैं। ऐसे में अंजीर के सेवन से आप कई समस्याओं से निजात पा सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं अंजीर से महिलाओं को होने वाले 5 फायदों के बारे में-
- वजन घटाने में सहायक
इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही की वजह से कई सारी महिलाएं बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं। ऐसे में आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अंजीर में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी भी काफी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
- मेनोपॉज की समस्याओं में कारगर
ज्यादातर महिलाएं मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसमें अंजीर आपके लिए काफी लाभकारी होगा। अंजीर में पाए जाने वाले जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, तो हार्मोनल असंतुलन को दूर करता है। साथ ही महिलाओं में होने वाली पीएमएस की समस्या में भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है।
- खून की कमी करे दूर
एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में अक्सर विशेषज्ञ हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है, तो आप इसके लिए अंजीर का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, सूखे अंजीर आयरन का बेहतरीन सोर्स होते हैं। साथ ही रोजाना इसे खाने में शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
- हड्डियां बनाए मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में जोड़ों और हड्डियों के दर्द की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से अक्सर यह समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए आज से ही अंजीर का सेवन शुरू कर दें। दरअसल, अंजीर में कैल्शियम की भारी मात्रा पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

