बिजली: हड़ताल से बिजली आपूर्ति नहीं होगी बाधित: एमडी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल से बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सप्लाई बाधित होने पर वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। फॉल्ट की जानकारी पर उसे तत्काल अटेंड कराया जा रहा है। इसके लिए निजी कंपनी के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार ने यह दावा किया है। वह गुरुवार को भिखारपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मानव संसाधन, उपकेंद्रों और फाल्ट लोकेशन पर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है।
बिजली आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर-1912 तथा निगम के टोल फी नंबर1800-180-5025 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के छह जोन में जानकार अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी ठीक करा रहे हैं। एमडी ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि संवाद के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। किसी प्रकार के कार्य बहिष्कार और हड़ताल में शामिल न हों। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी सहयोग मांगा है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)