जौनपुर: भंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय हनुमत महायज्ञ व रामकथा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमान हो उठा वातावरण, उमड़ी भीड़
जौनपुर। श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ एवं रामकथा रविवार को भण्डारा के साथ सम्पन्न हो गया। इसके पहले संकट मोचन को प्रसन्न करने हेतु 21 कुंडीय हवन में सैकड़ों भक्तगण शामिल होकर यज्ञ देकर भगवान को आहुति देकर पुण्य के भागीदार बने। यज्ञाचार्य रविंद्र द्विवेदी के संग कई मठ-मंदिर के महंत सहित तमाम विद्वान यज्ञाचार्य और पांडित्यकर्म व कर्मकांडी उपस्थित होकर वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ कराये। कराया मुख्य यज्ञाचार्य श्री द्विवेदी ने कहा कि कलयुग के इस धरती पर साक्षात इष्ट के रूप में श्री अंजनी कुमार, संकट मोचन हैं। हनुमान जी सबका कल्याण करते हैं। इस महायज्ञ करने व कराने का मात्र एक ही सूत्र है,'' ॐ सर्वे भवन्तु सुखिन:। सर्वे सन्तु निरामया:। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दु:ख भाग्भवेत्।।'' सभी ने मिलकर इस महायज्ञ को कराया। दूसरे चरण में व्यास राघव दास जी महराज ने संगीतमयी रामकथा सुनाया जिसके भवसागर में भक्तगमण गोता लगाये। कथा के दौरान आश्चर्यचकित कर देने वाली झांकियां भी निकाली गयीं जिसको देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गये। विधू नारायण शुक्ला एवं यज्ञाचार्य रविंद्र द्विवेदी ने भक्तों व सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आयोजक रविंद्र द्विवेदी, मुख्य पुजारी संजीव शुक्ला, राजीव तिवारी, राज दुबे, राम अभिलाष दुबे, ओम प्रकाश शुक्ला, सुभाष दुबे बड़बडानंद, अमित, आलोक, सत्यम, अखिलेश मिश्र, महाराज योगीराज, पागल बाबा रसिकापुर आश्रम, अजयानन्द सरस्वती पीपीगंज गोरखपुर के श्यामजी उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ल, राजू शुक्ला, अजय पाण्डेय अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद जौनपुर, रमेश वशिष्ठ उपाध्यक्ष विभाग उपाध्यक्ष अहिप, पुष्पा मिश्रा, सचिन शुक्ला, सौरभ शुक्ला, रंजीत अग्रहरि, राजा अग्रहरि, परमेश सैनी, कार्तिकेय तिवारी, कृष्णा तिवारी, मयंक द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, संजीव शुक्ला, जया शुक्ला, नवनीत पाण्डेय, सुजाता तिवारी, प्रतिमा तिवारी, संतोषी पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)