नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सिंधी समाज के लोग गुरुवार को झूलेलाल जयंती पर शहर की विभिन्न हिस्सों से जुलूस निकालकर लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर मंदिर पहुंचे। वहां से दशाश्वमेध घाट तक शोभायात्रा निकाली गई। शीतला घाट पर समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की महाआरती की।
शोभायात्रा में लोग छेज नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में समाज के लोगों ने विभिन्न खान-पान के स्टाल लगाए थे। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, संयोजक महेश आहूजा, कमलेश छूगानी, मनोज लखवानी, दीपक वासवानी, ओपी बदलानी, शंकर बिश्नानी, जितेंद्र लालवानी आदि मौजूद थे। इससे पहले संत कंवर राम सिंधी युवा समिति की ओर से सुबह अमर नगर कॉलोनी से प्रभात फेरी निकाली गई।
सिंधु नगर, सिद्धगिरि बाग, श्रीनगर कॉलोनी, गुरुबाग होते हुए लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में महाआरती की गई। इस दौरान मनोज मुर्जानी, प्रमोद शर्मा, चंदन रुपानी, विजय राजवानी, जगदीश पेशवानी, धर्मेन्द्र सेहेता, सुनील वाध्य, अनिल बजाज आदि मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ