नया सवेरा नेटवर्क
जमकर फूलों की हुई होली,राधा कृष्ण नृत्य की रही धूम
जौनपुर। नगर के एक होटल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक परिणित एस कुमारी (नीता) रहीं। भोजपुरी गायिका तनु प्रियंका सिंह द्वारा होली मिलन समारोह में मसाने की होली के गीत राधा कृष्ण की होली के एक से एक पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दीं। राधा कृष्ण की फूल की होली के गीत पर दर्शक थिरकते नजर आये। माहौल कुछ ऐसा बना कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन परिणित एस कुमार गीता, सह संयोजक राखी सिंह सहित अन्य महिला एवं पुरूष दर्शक जमकर थिरके। इस कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य लोगों के अलावा मीडिया, शिक्षक एवं अन्य वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर संयोजक अतुल कुमार सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, नीरज सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, अधिवक्ता विरेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, संतोष सिंह, अनुज विक्रम, श्याम सिंह, सुधांशु सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रानू सिंह, पत्रकार मधुकर तिवारी, हिम्मत बहादुर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, शंभूनाथ सिंह, कपिलदेव मौर्या, अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ