जौनपुर: समरसता का भाव जगाता है होली का त्योहार:अरविंद | #NayaSaveraNetwork
![]() |
होली मिलन समारोह में मंचासीन आरएसएस के पदाधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय स्वंयक सेवक संघ के होली मिलन समारोह में हुए विविध कार्यक्रम
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के तिलक सभागार में शनिवार को अपरान्ह् तीन बजे से देर शाम तक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर संघ के बड़े पदाधिकारी और स्वंयक सेवक मौजूद रहे। जिला संघ चालक डॉ.सुभाष सिंह के निर्देशन में जिला व नगर इकाईयों के समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली।
इस दौरान संघ के प्रांतीय पदाधिकारी अरविंद सिंह व अन्य वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति में हर त्योहार के अपने अलग-अलग मायने हैं लेकिन सभी त्योहार जन मानस को एक दूसरे से जोड़ते हैं। उन्होंने एक बोध कथा का संदर्भ देते हुए बताया कि एक सेठ से माता लक्ष्मी ने कहा कि मैं कल सुबह चली जाउंगी इसलिए कोई एक वरदान मांग लो। सोच विचार और परिवार के सदस्यों से विमर्श करके सेठ ने कहा माता जी मुझे सुमति दीजिए। इसके बाद माता लक्ष्मी ने कहा कि मेरा निवास सुमति में ही रहता है। मैं अब यहीं रहूंगी। श्री सिंह ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज के हर तबके को परिवार की तरह जोड़ना है। उन्होंने कई उदाहरण भी दिए और लोगों से आग्रह किया कि खुद के बजाय दूसरों की सहायता करके देखिए कितनी खुशी मिलती है और आप पुण्य के भागीदार बनेगें। त्योहारों में खासकर होली मंे हर कोई बराबर होता है। इसमें गरीब, अमीर की बातें मतलब हीन होती हैं। इससे समरसता का भाव लोगों में जागता है।