BREAKING

अचानक चौकिया माई के दरबार में पहुंच गए जौनपुर के नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा | #NayaSaveraNetwork

  • नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शीतला चौकियां में मत्था टेका

बिपिन श्रीमाली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने  शुक्रवार सुबह शीतला चौकियां धाम पहूंच कर  मां शीतला के चरणों में मत्था टेका। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नोएडा स्थानांतरण होने के पश्चात जिले की कमान संभालने पहुंचे 2009 बैच के आईएएस अनुज कुमार झा ने सर्वप्रथम मां शीतला के चरणों में मत्था टेक दर्शन पूजन कर मंगलकामना किया। 

इसके बाद हनुमान मंदिर, काल भैरव नाथ मन्दिर के दर्शन किए। पुजारी विनय त्रिपाठी व संजय माली ने  भेट स्वरूप मातारानी जी प्रतिमा, चुनरी देकर सम्मानित करके दर्शन पूजन  कराया। दर्शन करने के पश्चात जिलाधिकारी ने आसपास टहल धाम परिसर का हाल जाना। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी बृजेश कुमार सहित यातायात प्रभारी निरीक्षक जेडी शुक्ला शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज चंदन राय अपने सहयोगी पुलिस दल समेत अनेक लोग  मौजूद रहे।



*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें