![]() |
किसान पंचायत को संबोधित करते किसान नेता। |
नया सवेरा नेटवर्क
क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के तहत हुई किसान पंचायत
चंदवक जौनपुर। क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में मनियारेपुर में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि एनएच 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों के मुआवजे के लिए लड़ाई कोर्ट में नहीं जमीन पर लड़ी जाएंगी। मुआवजे के लिए गरीब व असहाय किसानों को कोर्ट में घसीट कर एनएचएआई उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। किसान अपनी जमीन का न तो मुआवजा पा रहा है और न ही बेच पा रहा है। दस साल से किसानों को परेशान किया जा रहा है। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मुआवजे के आस में अब तक प्रभावित बीस गांवों के एक हजार एक सौ किसानों की मौत हो चुकी है। राजमार्ग का निर्माण न होने से दर्जनों लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं लेकिन एनएचएआई किसानों के मुआवजे के मामले को कोर्ट का सहारा लेकर अटकाए हुए हैं। जिससे राजमार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि एनएचएआई ने गोमती पुल को क्षतिग्रस्त दिखाकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जिससे रोडवेज का किराया दो गुना बढ़ गया। पुल मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। भुगतना आम जनता को पड़ रहा है। आह्वान किया कि किसानों सहित आमजन की समस्या की ओर ध्यान न देने वाले जनप्रतिनिधियों का काले झंडे से विरोध जताएं। पंचायत को राजेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, मनीष सिंह, दयाशंकर सिंह,अरु ण चौबे ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता सूर्यनाथ सिंह व संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर रामे·ार सिंह, अमरजीत यादव प्रधान,ठाकुर प्रसाद पांडेय,बेचू सिंह, राज कुमारी सिंह, सुजीत सिंह,डॉ. ए के सिंह, महेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ