जौनपुर: नवरात्र के पहले दिन शीतला चौकिया धाम व मैहर मंदिर में रही भीड़ | #NayaSaveraNetwork
![]()  | 
शीतला चौकिया धाम में दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त।  | 
नया सवेरा नेटवर्क
भक्तों के जयकारे से आस पास का इलाका गूंजता रहा
दोनों प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था रही
जौनपुर। नवरात्र के पहले दिन मां शीतला चौकिया धाम एवं मैहर मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में सुबह से देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। भक्तों के जयकारे से मंदिर के आस पास का इलाका भी गंूजता रहा। दोनो प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये इसके मद्देनजर सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था किये गये हैं। मां शीतला चौकिया धाम में मत्था टेकने के लिए आस पास जिलों के भक्त भी भारी संख्या में दर्शन पूजन करने में मशगूल दिखे। उधर नवरात्र के पहले दिन अधिकांश भक्त व्रत रखकर विधि विधान से पूजा पाठ किया तो कुछ महिला व पुरूष भक्त घरों में कलश की स्थापना करके नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा पाठ की शुरूआत की। मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में भी जाने वाले भक्तों की भीड़ रोडवेज परिसर में लगी रही। जौनपुर रोडवेज प्रशासन ने विन्ध्याचल जाने में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये इसके मद्देनजर कई बसें नवरात्र स्पेशल के नाम से चलार्इं। इसी क्रम में मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को हजारों भक्तों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेका। इसके पहले प्रात:काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का आरती-पूजन किया गया। देखा गय कि वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दशर््ानार्थी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से दशर््ान पूजन करते नजर आये। इस मौके पर एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, लाइन बाजार थानाध्यक्ष आदेश त्यागी, चौकियां चौकी इंचार्ज चन्दन राय समेत तमाम पीएसी, पुलिसकर्मी आदि मेला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
![]()  | 
| Advt | 
![]()  | 
| Advt | 

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)