![]() |
प्रदर्शन के दौरान सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। |
नया सवेरा नेटवर्क
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से हुए आंदोलित
जौनपुर। भाजपा सरकार द्वारा अलोकतान्त्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ जिले के कांग्रेसी शुक्रवार को आंदोलित हो उठे। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय पर एकत्र हुए तथा सड़कों पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदशर््ान किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी और मोदी विरोधी नारे लगाते हुए पुतला फूंका और मांग किया कि अगर राहुल गांधी का निलंबन वापस नहीं होता तो सारे कांग्रेसी जनआंदोलन करने पर मजबूर होंगें। इस मौके पर अतुल सिंह, सत्यवीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, अभिश इमाम, राकेश सिंह, अजय सोनकर, बब्बी खान, आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ