जौनपुर: संस्कृति हमें जोड़ने की सीख देती है:दिनेश शर्मा | #NayaSaveraNetwork
![]() |
श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त करते दिनेश शर्मा। |
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व उप मुख्यमंत्री बुधवार की शाम शोकसभा में हुए शामिल
मछलीशहर जौनपुर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार देर साँय तहसील के कुरनी गाँव मे पूर्व प्रधान स्वर्गीय गिरिजा शंकर यादव की श्रद्धाजंलि सभा मे पहुँचे। जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने स्व.यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमे जोड़ने की सीख देता है। इसलिए हम सब को हमारी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। कहा कि आजकल लोग जन्मदिन पर केक काटकर व मोमबत्ती को बुझाकर जन्मदिन मनाते है। जबकि हमारी दादी बूंदी के अलग अलग हिस्सों को एक कर लड्डू बनाती थी और दीपक जलाकर लंबी उम्र की कामना करती थी। उन्होंने कहा हम सब को रामचरित मानस में भगवान राम जी के चरित्र से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जनसभा में प्रदेश सरकार के विकास कार्यो की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा की निवेशकों द्वारा प्रदेश में 33 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है। अब युवाओ को रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ कर अन्य प्रदेशों में नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में प्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में राम चरित मानस पाठ और दुर्गा सप्तमी पाठ कराने के लिये एक लाख रु पये आबंटन होने की बात पर कहा कि इससे हमारी परंपराओं के साथ गौरव की वापसी होगी। उन्होंने आगे कहा प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे अब विकास कार्य गाँव मे दिखने लगा है। गाँव मे भी चौड़ी चौड़ी सड़के दिखाई देने लगी है। इसके बाद उन्होंने जनसभा में कहा कि प्रदेश प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। प्राथमिक विद्यालय को भी अधिक हाईटेक बनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धाजंलि सभा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, मनोज सिंह, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, मनोज जायसवाल, राजन सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रदीप यादवउर्फ पंडित, सोहन यादव, राजन सिंह, जया नंद चौबे सहित हजारों लोग मौजूद रहे। संतोष जायसवाल ने जहाँ कार्यक्रम का संचालन किया वही आयोजक भोला यादव ने आभार व्यक्त किया।


![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)