जौनपुर: गोपी घाट पर हुआ होली महोत्सव 'फाग जौनपुर' का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गोपी घाट पर हुआ होली महोत्सव 'फाग जौनपुर' का आयोजन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान व शंकर संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका की प्रातः मां गोमती के पावन तट गोपी घाट पर होली महोत्सव "फाग जौनपुर" का आयोजन हुआ।अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि अपनी पुरानी संस्कृति को जीवित रखने हेतु दोनों संस्थाओं का यह एक छोटा सा संयुक्त प्रयास है जो धीरे—धीरे विराट रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह रहे। शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकार क्रमशः अशोक बवाली, गोपी रावत, अतुल कुमार, बंटी की गीत पर श्रोता जमकर झूमे। साथ ही प्रख्यात फगुआ गायक मनोज सोनी कोमल व भजन गायक अभिषेक मयंक की प्रस्तुति ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर डा0 अशोक अस्थाना, सूर्य प्रकाश सिंह, नीरज सिंह, शशि श्रीवास्तव, बृजेश मौर्य, मोहनीश शुक्ल, उदय प्रताप यादव, चन्दन निषाद, सुधांशु विश्वकर्मा, विकास सोनकर, श्रवण निषाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक चन्दन निषाद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ