नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नवरात्र के प्रथम दिन व हिन्दू नववर्ष की संध्या पर सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के साथ मंदिरों को द्वीप से सजाकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। हिन्दू नववर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया।
बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक सभी द्वीपों से मंदिर व अपने घरों को सजाते दिखे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने सांई दाता रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
हिन्दू नव वर्ष को लेकर अशोक सिंह संघ चालक, जय प्रकाश नगर कार्यवाह बताते हैं कि हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों को असल में आज ही नववर्ष मनाना चाहिए। लोग सनातन धर्म को छोड़कर दूसरे समुदाय के कार्यक्रम को अपना रहे हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार मिश्र, विनय प्रकाश तिवारी, देवेष राय, रुद्र कुमार तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ