लखनऊ: नववर्ष पर माल ब्लाक में निकली शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
माल। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुशील कुमार के नेतृत्व में माल ब्लाक के नबीपनाह ऊंचा खेड़ा के बजरंग चौराहे से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा नबीपनाह से माल, मसीढा होते हुए बांझी चौराहे से बजरंग चौराहे पर स्थित बजरंगी बली मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला कार्याध्यक्ष भूपेंद्र, जिला सुरक्षा प्रमुख श्रवण कुमार राजवंशी, जिला मंत्री राजेश हिन्दू, पुतान, प्रमोद, माल प्रखंड अध्यक्ष शील सिंह , मलिहाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, बाबा त्रिभुवन नाथ जी, जिला विद्यार्थी प्रमुख राजकुमार राजवंशी , दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका शाशी गुप्ता व माल, मलिहाबाद, काकोरी ब्लाक के सैकड़ों कार्यकर्ता शोभा यात्रा में शामिल हुए।