नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। पुलिस प्रशासन होली जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में जुटा है। जुलूस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए होली जुलूस के रास्ते में जगह जगह नगर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। होली जुलूस के दौरान पूर्व वर्षों में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में लगा है। इसके लिए थाने में एक बार शांति समिति की बैठक भी हो चुकी है। होली जुलूस में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नगर प्रशासन की ओर से भी अराजकतत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है। ईओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि में रोड और पुरानी बाजार में जगह जगह सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सीसी कैमरे लगवाने का काम चार मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। होली पर नगर को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई, चुने का छिड़काव और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|
0 टिप्पणियाँ