जौनपुर: कड़ैला के उप चुनाव में 70.74 प्रतिशत हुआ मतदान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। शाहगंज ब्लॉक के कड़ैला गांव में गुरु वार को प्रधान पद का उपचुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समय खत्म होने तक यहां 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं की कुल संख्या 1309 में 926 मत पड़े। सहायक निर्वाचन अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 370 पर 445 और बूथ संख्या 371 पर 481 वोट पड़े। दोपहर तक मतदान की गति तेज रही। दोपहर एक बजे तक 64.62 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर बाद मतदान धीमा रहा।
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent