हिमाचल प्रदेश में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मंगलवार देर रात 12 बजकर 51 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले, मंगलवार रात 10 बजकर 17 मिनट पर राज्य में 6.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 156 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि शिमला, मंडी और कई अन्य स्थानों पर लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के सभी 12 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत और आस-पास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में भूकंप के 10 से अधिक झटके महसूस किए, जिनकी तीव्रता तीन से चार के बीच थी।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन




*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ