नया सवेरा नेटवर्क
नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव का मामला
जौनपुर। कर्बला को भगवा रंग से रंगने पर दो समुदायों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शेखूपुर में कब्रिास्तान में बनी कर्बला 2 माह पहले हरा व सफेद रंगों से पुताई करायी गयी थी। मंगलवार की रात अज्ञात अराजक तत्व भगवा कलर से पेंट करके कर्बला के ऊपर लगे इस्लामी झंडे को भी उखाड़ ले गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पीआरबी पुलिस 112 व नेवढि़या थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवा कलर से पेंट की गई डिब्बा को कर्बला से लगभग 100 मीटर की दूरी पर फेंका हुआ मिला पुलिस डिब्बा को अपने कब्जे में ले ली है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। लोगों की सहमति से पुलिस की उपस्थिति में कर्बला को फिर से हरा कलर का पेंट कराया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि हमें कोई विवाद नहीं करना है जो भी अराजक तत्व द्वारा गलत कार्य किया गया है उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आ·ाासन दिया है।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ