जौनपुर: भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में पीयू शिक्षक संघ के साथ है प्राथमिक शिक्षक संघ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने भी दिया समर्थन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक वर्चुअल मीटिंग जनपदीय अध्यक्ष/प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्त जनपदीय पदाधिकारी एंव ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक साथी वि·ाविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ विश्वविद्यालय के शिक्षक समाज का नहीं है बल्कि पूरे शिक्षक समाज का है इसलिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई ने निर्णय लिया है कि भ्रष्टाचार के इस संघर्ष में हम पूर्वांचल वि·िाद्यालय शिक्षक संघ एंव उसके अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार हैं। बैठक में सम्मिलित सभी जनपदीय एंव ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों ने समवेत स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस संघर्ष में पूरी ताकत से खड़े होने की बात कही साथ ही आ·ास्त किया कि जरूरत पड़ी तो पूर्वांचल वि·िाद्यालय के कैम्पस में चलकर अपने शिक्षक साथियों का हौसला अफजाई किया जाएगा। संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, उमेश यादव, अतुल प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री अ·ानी कुमार सिंह, डॉ शैलेश सिंह, राम सिंह राव, प्रचार मंत्री डॉ अनुज सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, सरोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिवाकर चौहान, विशाल सिंह, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, सजल सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.सुभाष सिंह ने कहा कि पूर्वांच विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनके खिलाफ मोर्चा खोला है उसमें प्रधानाचार्य परिषद उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय की तानाशाही किसी कीमत पर नहीं चलेगी। प्रधानाचार्य परिषद ने यह समर्थन बैठक में लिया है। इस मौके पर डॉ.जय प्रकाश सिंह, डॉ.अनिल कुमार सिंह, डॉ.ओम प्रकाश साही, डॉ.राकेश सिंह, डॉ.ईश्वर यादव, डॉ.नीरज कुमार, अमरेश सिंह, शिवभूषण चौबे, गजराज सिंह, डॉ.संजीव सिंह, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ.संजीव श्रीवास्तव, भैयालाल सरोज, आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।