जौनपुर: भाजपा नेता पथरू सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पथरू सिंह 86 के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि स्व. पथरू सिंह 20 वर्ष तक लगातार भाजपा केराकत मंडल अध्यक्ष,प्रान्तीय परिषद के सदस्य रह चुके थे यही नहीं विधान सभा के चुनाव में विधानसभा चुनाव संयोजक व संचालन की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाया था। बुधवार को सुबह ह्मदय गति रु क जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरु वार को केराकत में गोमती नदी के मुर्दहा घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र राम समुझ सिंह ने मुखाग्नि देकर किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता छविनाथ चौबे की अध्यक्षता में एक शोक बैठक हुई। जिसमें उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओं ने स्व. पथरू सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने सच्चा व समर्पित नेता खो दिया है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। शोक श्रद्धांजलि देने वालों में छविनाथ चौबे, ध्ुव कुमार सिंह, राजन सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, चन्द्र भान सिंह, राजेश तिवारी, राजेश पाण्डेय एडवोकेट, विनोद कुमार सिंह पचवर, झारखंडे सिंह, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अवधेश सोनकर, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, संजय सिंह, राजू यादव,अजय जायसवाल, मनीष मौर्य एवं घनश्याम जायसवाल आदि शामिल रहे।