नया सवेरा नेटवर्क
- चैती महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव में ओडिसी नृत्य संग शक्ति रूप शिव स्वरूप नाटिका ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। यहां पं. आदित्य द्विवेदी और हरीश चंद्र व प्रमोद अग्रवाल ने ब्रजेश पाठक को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी तुलसी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए।
ओड़िसी नृत्यांगना मेघना दास ने 14 मात्रा ज्योति ताल राग मिश्र खमाज में पगे जयदेव कृत गीत गोविंद से उधृत मंगलाचरण की प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों का वर्णन नृत्याभाव से हुआ।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ