जौनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट ने उत्सव मोटल रेस्टोरेंट को किया सील | #NayaSaveraNetwork
|  | 
| प्रशासन द्वारा सील किया गया होटल रेस्टोरेंट। | 
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा नगर के उत्सव मोटल रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बार डांसर व शराब की पार्टी आयोजित करवाने के आरोप में होटल को सील कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार की रात नगर के उत्सव मोटल होटल में एक प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा विशेष पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां पर मौजूद लोगों द्वारा मौज मस्ती के साथ साथ शराब का खुले आम सेवन किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मौके पर भारी पुलिस बल के साथ छापा मार कर उक्त पार्टी में एक विदेशी बार डांसर सहित चार डांसर मौके से पकड़ी गई थी साथ ही जिले के कई प्रतिष्ठित व्यपारियो को पुलिस ने हिरासत में लिया था, बाद में निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध रूप से पार्टी ऑर्गेनाइज करने के चलते यह कार्रवाई की गई है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है आगे जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के होटल मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
| %20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg) | 
| Advt | 
| %20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) | 
| Advt |