एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार को निधन हो गया है। स्नेहलता दीक्षित 12 मार्च की सुबह 8.40 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गई। वो 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। माधुरी दीक्षित अपने मां के दिल के बेहद करीब थी।

वो अपने मां के निधन पर टूट सी गई हैं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का जन्मदिन विश करने से कभी नहीं चूकती थी। माधुरी दीक्षित मदर्स डे पर भी अपने मां पर जमकर प्यार लुटाती थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती थी। स्नेहलता दीक्षित का जन्म 27 जून, 1932 को मुंबई में हुआ था। वहीं स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार आज 3.40 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में किया जाएगा।

बता दें कि स्नेह लता की तीन बेटियां माधुरी दीक्षित नेने, भारती दीक्षित अड़कर, रूपा दीक्षित दांडेकर और एक बेटा अजित दीक्षित हैं। स्नेह लता के निधन पर बॉलीवुड के सभी सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि अभी हाल में बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके गम से अभी सेलेब्स उभर नहीं पाए थे कि वहीं माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी स्नेहलता दीक्षित के जाने का दुख जता रहे हैं।

*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें