नया सवेरा नेटवर्क
खानापट्टी की निषादबस्ती की घटना
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव की निषादबस्ती में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना से दो परिवारों के आवासीय छप्पर के साथ अनाज कपड़े आदि हजारों के गृहस्थी के समान जलकर राख हो गये। उक्त गांव के स्व हुबेदार के पांच पुत्र अलग अलग छप्पर आदि के आवास बनाकर गुजर बसर करते है। बुधवार की दोपहर विनोद निषाद और वीरेंद्र निषाद के आसपास सटे दोनो रिहायशी छप्परों में अचानक आग लग गई जब तक लोग समझते आग की लपटें तेज हवा के चलते जोर पकड़ने लगीं। ग्रामीणों ने समर्सिबल पम्प चलवाकर आग पर काबू करने की कड़ी मशक्कत किये लेकिन दोनो के रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने राजस्व लेखपाल को सूचना दी जिसपर लेखपाल ने आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी जुटाते हुए शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ