जौनपुर: स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश | #NayaSaveraNetwork
![]() |
रैली निकालते स्वंय सेवक व स्वंय सेविकाएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
प्रथमिक विद्यालय हरहनिया के बच्चों को किया जागरूक
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पाँचवे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजू शुक्ला के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वंयसेवको और सेविकाओं ने देश प्रेम के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए लोगों से मातृ भूमि की रक्षा के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आने का संदेश दिया। इससे पहले जागरूकता रैली को शिविर स्थल ललिता टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पर प्राचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद सिंह ने हरी झंडी देकर के रवाना किया। सभी स्वयंसेवक जागरूकता रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को घर के अगल बगल साफ सफाई करने, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक रहने,समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करते हुए सभी को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। स्वयं सेवकों और सेविकाओं द्वारा निकाली गई रैली गकोकना, टेकनइया होते हुए प्राथमिक विद्यालय हरनिहया जाकर बच्चों को जागरूक किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण का कार्य किया । इस जागरूकता रैली में घघरिया ग्राम के सम्मानित ग्रामवासियों का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अशोक कुमार, रवि कुमार के अलावा सभी स्वयंसेवक एवं सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)