जौनपुर: 7 वर्षीय मो.वैस ने रखा पहला रोजा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: 7 वर्षीय मो.वैस ने रखा पहला रोजा  | #NayaSaveraNetwork

माहे रमज़ान में नमाज़ अदा करता नन्हा रोज़ेदार।

नया सवेरा नेटवर्क

तेजी बाजार जौनपुर। क्षेत्र के केवली निवासी 7 वर्षीय मासूम बच्चे ने अल्लाह की इबादत में रोजा रखा। मुक़द्दस माहे रमजान चल रहा है गर्मी में लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोज़ा रख रहे हैं तो दूसरी ओर छोटे बच्चे भी रोज़ा रख कर अपने रब की इबादत करने में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के केवटली बाजार निवासी अंसार अहमद उर्फ  शेबू का परिवार अन्य लोगों की तरह ही रोजे रख रहा है, लेकिन इस परिवार को खास बनाया है 7 साल के मोहम्मद वैस उर्फ  गोलू ने जिसने पहला रोज़ा रखा है। परिवार में सभी सदस्यों को पांच वक्त का नमाज़ पढ़ते देख मोहम्मद वैस उर्फ  गोलू भी नमाज अदा कर रहा है। कम उम्र के बच्चों द्वारा रोज़ा रखने से लोग हैरान हैं। बच्चे अपने परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी खाने के लिए जगाकर और सेहरी खाकर फिर कुरआन की तिलावत में जुट गया। बच्चों द्वारा रोज़ा रखा जाना अपने आप में बड़ी बात है। मुसलमानों के लिए रोज़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। बच्चे भी अल्लाह को राज़ी करने के लिए रोज़े रख कर इबादत कर रहे हैं। 

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन




*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ