नया सवेरा नेटवर्क
पिछले 15 वर्षों से मनाया जा रहा 'जवनका मंगल' सांस्कृतिक वरुणा महोत्सव
कृष्णा सिंह
वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना द्वारा 'जवनका मंगल' सांस्कृतिक वरुणा महोत्सव 2023 का आयोजन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को सायं 6.30 बजे से लाल बहादुर शास्त्री घाट वरूणा पुल वाराणसी में होगा। बता दें कि पिछले 15 सालों से सामाजिक संस्था लोक चेतना लाल बहादुर शास्त्री घाट पर 'जवनका मंगल' वरुणा महोत्सव कराती आ रही है। स्वच्छ वरुणा, स्वस्थ्य काशी व मांस मदिरा मुक्त हो काशी का नारा देने वाली संस्था लोक चेतना के अध्यक्ष के.के. उपाध्याय ने सभी काशीवासियों एवं पूर्वांचल के लोगों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि धीरज कुमार उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक,राजेश जी उप महाप्रबंधक इण्डियन बैंक वाराणसी,सुभाष चन्द दुबे पुलिस महानिरीक्षक आई.पी.एस,सन्तोष कुमार सिंह उपमहानिरीक्षक,आई.पी.एस,विजय शंकर शुक्ल सलाहकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कलाकेन्द्र वाराणसी,अशोक उपाध्याय उपनिदेशक कृषि मीरजापुर,आर.के रावत क्षेत्रीय उपनिदेशक पर्यटन विभाग वाराणसी रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगराता गायक पुनीत जेटली पागल बाबा,भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राजन तिवारी, सुरेन्द्र सुगम,चन्द्रशेखर शर्मा, जगदीश सरस् जहां जलवा बिखेरेंगे।वही गायिकाओं में प्रख्यात गायिका श्रद्धा पाण्डेय सहित अन्य गायिका अपना हुनर दिखाएंगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने दी है।गौरतलब हो कि निशान्त बरनवाल प्रदेश संगठन मंत्री लोक चेतना,कैलाश सिंह प्रधान महासचिव, राजीव सिंह एडवोकेट,राजू चौहान,हाजी शमशूल ओरफीन,शैलेश श्रीवास्तव,केशव प्रसाद सेठ, भानुप्रताप राय सोनू,आशुतोष पाण्डेय, इन्द्र प्रकाश जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव,उपेन्द्र निगम, अनुज उपाध्याय सहित पदाधिकारी महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ