![]() |
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते अधिकारियों संग एनसीसी कै डेट। |
नया सवेरा नेटवर्क
1 लाख 93 हजार 5 सौ रूपये राजस्व की हुई वसूली
एनसीसी कैडेंटों ने फूल देकर लोगों को किया जागरूक
जौनपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में अवध पैरा मेडिकल कालेज, पूर्वांचल वि·ाविद्यालय व एनसीसी के बच्चों के द्वारा यातायात के संकेत के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर यातायात का संचालन सफलतापूर्वक कराया गया तो वहीं लोगों को पुष्प देकर गाँधीवादी तरीके से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए ब्लैक फिल्म के प्रयोग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रु प से खड़े वाहनो के पार्किंग, मदिरापान करके वाहन ना चलाने के संबंध में लोगों को जेसीज व वाजिदपुर चौराहों पर जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ