लखनऊ: मानस इन्क्लेव कल्याण समिति ने ली पद की शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मानस इन्क्लेव कल्याण समिति की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी ने पद की शपथ ली। क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद राम कुमार वर्मा तथा कालोनी के निवासियों की उपस्थिति में समिति के पदाधारियों ने जिम्मेदारी संभाली।
इस दौरान चुनाव अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्नल आरके सिंह अध्यक्ष, उदित नरायाण उपाध्यक्ष, अजय कुमार द्विवेदी महामंत्री, संतोष कुमार त्रिपाठी मंत्री, अश्वनी श्रीवास्तव उर्फ विकास को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। निवर्तमान पार्षद राम कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कालोनी के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
![]() |
विज्ञापन |