प्रयागराज: हर विषय के लिए आवश्यक कम्प्यूटर का ज्ञान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। आर्य कन्या महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन बुधवार को हुआ। अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि कम्प्यूटर का ज्ञान हर विषय के लिए आवश्यक है। कम्प्यूटर हमें पूरी दुनिया से जोड़ता है।

मुख्य वक्ता डॉ. एचपी पांडेय ने कहा कि आधुनिक युग में कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है किन्तु इससे सावधान भी रहने की जरूरत है। डॉ. एसके चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक, संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी, संयोजन डॉ. चित्रा चौरसिया, विषय प्रवर्तन शिखा जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने किया। द्वितीय सत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सुनीता त्रिपाठी ने कम्प्यूटर का प्रयोगात्मक सत्र करवाया।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ