जौनपुर: शिव बारात को लेकर हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के प्राचीन काँवरिया संघ (सेवा महासमिति) द्वारा शोभायात्रा शिव बारात को लेकर बुधवार को श्री रामे·ार महादेव मंदिर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक श्यामबाबू सेठ उर्फ टेम्पो सेठ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। विगत पूर्व वर्षों कि भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा शिव बारात विगत वर्ष से अच्छी व सुन्दर निकाली जायेगी। जिसमें शोभायात्रा का समय दोपहर 1 बजे श्री रामे·ार महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पक्के तालाब से शोभायात्रा निकल कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुऐ शाम साढ़े पांच बजे नीलकंठ महादेव मंदिर गोलाबाजार में समाप्त होगी। इस बैठक में मूख्य रु प से माता प्रसाद गुप्ता, सुरेश मौर्या, सुरेश निगम,बच्चा जी,अतुल उपाध्याय, राजकुमार मौर्या, नीलू सिह,राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बन्टू सिह,मुन्ना जायसवाल,मुन्ना चौरसिया, सहित नगर के संभ्रांत नागरिक व प्राचीन काँवरिया संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।