भायंदर: जय मां वैष्णो देवी समिति द्वारा माता की चौकी का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। भायंदर में विगत कई वर्षों से जय मां वैष्णो देवी समिति द्वारा विशाल माता जी की चौकी का आयोजन किया जाता रहा है। इसी के तहत इस वर्ष भी ११ फरवरी २०२३ दिन शनिवार को शाम ७ बजे से जैन नगर, नवघर नाका, नवघर रोड, भायंदर (पूर्व) में इसका आयोजन किया गया है। संस्था के पदाधिकारी अरुण दुबे ने बताया कि इस वर्ष प्रखर वक्ता व गायक शशिकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में भजन गायिका अंकिता दुबे, खुशबू, रोशनी, संगीत संयोजन सुशील कनोजिया की टीम इसमें भाग ले रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य सहयोगी विकास दादा पाटील शिवसेना नेता,भाजपा उपाध्यक्ष अंशु कुमार पांडे,संदीप अग्रवाल, बीजेपी नेता व उद्योगपति अमित उपाध्याय,पूर्व नगरसेवक अनंत सिरके, मीना कांगड़े, सुमन कोठारी, मदन सिंह एनसीपी नेता एलजी, विक्रम प्रताप सिंह आदि हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह,रामप्रवेश तिवारी, महबूब भाई, लालचंद बिंद, मुन्ना यादव, मोहन, बबलू , राकेश त्रिपाठी, नीरज तिवारी, रामअवतार कुशवाहा, कमलेश जायसवाल,अजय जायसवाल, प्रमोद प्रजापति, शैलेश सिंह हैं।
विज्ञापन |