जौनपुर: घूस लेने की शिकायत किये जाने पर प्रधान पति पर धमकी का आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अधिकारियों व आईजीआरएस पर हुई थी शिकायत

खुटहन जौनपुर। बदलापुर विकास खंड व स्थानीय थाना क्षेत्र के सुतौली गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पीएम आवास के नाम पर फर्जी तरीके से दस हजार घूस लेने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर प्रधान पति के द्वारा गाली गलौज व जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता ने थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी केशा देवी पत्नी सुरेश निषाद पीएम आवास की लाभार्थी हैं। हाल ही में उनके खाते में आवास निर्माण की पहली किस्त आयी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान संगीता देवी के पति अवधेश तिवारी के द्वारा उच्चाधिकारियों को देने के नाम पर दस हजार रु पए मांगा जा रहा था। न देने पर आवास निरस्त करा देने की धमकी दी जा रही थी। आरोप यह भी है कि गत शनिवार को वह अपने साथ एक मिनी बैंक संचालक को लेकर आये। उस समय पति घर पर नहीं था। खाते की जांच के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवा लिए। शाम को सुरेश घर आया तो मोबाइल में दस हजार डेविड का मैसेज देख पत्नी से पूछने लगा। मामला समझ आने के बाद पीडि़ता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत कर दी। आरोप है कि इसी को लेकर प्रधान पति के द्वारा उसे शिकायत वापस न लेने पर धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर प्रधान पति का कहना है कि सभी आरोप गलत है।

*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
AD

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ