नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी टोल प्लाजा के पास शनिवार की सुबह पिकप में आठ गोवंशों के साथ दो पशु तस्करों को दबोच लिया। मुखिबर से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमेश यादव उज्त टोल प्लाजा के पास मय फोर्स के मौजूद थे उसी समय एक पिकप दिखाई दी। पुलिस जब उसको रोकने के लिए आगे बढ़ी तभी उसमें से दो युवक निकलकर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने उन्हें दौड़ा कर दबोच लिया।उक्त दोनों को पकड़ कर पिकप के पास लाया गया।पिकप में आठ गोवंश थे।जिनमे कुछ को बोरे में तथा कुछ को रस्सी से जकड़ कर बांध कर रखा गया था। ऊपर से प्लास्टिक की बोरियों में कुछ रखकर उन गोवशो को ढक दिया गया था। पुलिस ने सभी गोवंशो को तत्काल रस्सी कटवाकर बाहर निकलवाया।पकड़े गए आरोपी दीपक पासवान पुत्र रामजनम पासवान निवासी तैमूर बिहार तथा दूसरा गणेश पटेल पुत्र गोरखनाथ पटेल निवासी चुनार मिर्जापुर का है। थानाप्रभारी रमेश यादव ने बताया कि दोनों गोवंशों को कटवाने के लिए बिहार ले जा रहे थे।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ