जौनपुर: लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी:अशोक | #NayaSaveraNetwork
![]() |
कार्यशाला की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष पुष्पराज |
नया सवेरा नेटवर्क
बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला की हुई बैठक
जौनपुर। भाजपा की जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रु प में लोकसभा प्रभारी वृजेन्द्र राय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, जिसके लिए हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का परिचय जनता को कराना होगा क्योंकि जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ तो उठा रही है परंतु उनको अभी भी जानकारी नही है कि यह लाभ हमे कौन दे रहा है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप लोग अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाये और मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अपने अपने समाज में मिल बैठकर अपने पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराएं और पार्टी से जोड़ने का प्रयास करंे ताकि आने वाले चुनाव में लोकसभा में पार्टी की अच्छी जीत हो। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, विजय लक्ष्मी साहू, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, शशि मौर्या, सजल सिंह, धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पीयूष वर्धन सिंह, खुशबू सिंह, हरगोविंद तिवारी, संतोष मिश्रा, अंजना श्रीवास्तव, आमोद सिंह, सिद्दार्थ राय, जिला अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अजय सरोज, मेराज हैदर, सुरेश धुरिया, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अवनीश यादव, हर्ष मोदनवाल, विजय गौतम, लक्ष्मी कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, अवनीश तिवारी, मनीष त्रिपाठी, मंडल अध्यक्षगण विनोद शर्मा, बलवीर गौड़, ह्य्दयनारायन शुक्ला, बंशबहादुर पाल, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र वि·ाकर्मा, भूपेश सिंह, अजय मिश्रा, शैलेश सिंह, चिंताहरण शर्मा, सिद्दार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |