BREAKING

जौनपुर: जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है बजट: सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है बजट: सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राज्यसभा सांसद बोलीं केंद्रीय बजट प्रत्येक वर्ग के लिए है हितकारी 

जौनपुर। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद भाजपा बजट में आम लोगों के लिए की गई अहम घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुट गई हैं। इसके तहत राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए संसद में पेश किये गये वार्षिक बजट 2023-24 को समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए हितकारी बताया। उन्होंने बजट की तमाम खूबियों को गिनाते हुए कहा बजट सबका साथ और सबका विकास करने वाला है। यह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने वाला बजट है। कहा कि कृषि, इन्फ्रा और इन्वेस्टमेंट के साथ ग्रोथ को बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने कहा यूनियन बजट आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि अमृत काल का पहला बजट भारत को आत्मनिर्भर व वि·ा गुरु  बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह कोई आम बजट नहीं अमृत काल का बजट है। यूनियन बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यमवर्ग सबका ख्याल रखा गया है। यह बजट देश के आगामी 25 वर्षों की दशा व दिशा तय करेगा। अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के लिए सशक्त आधारशिला का निर्माण करेगा यह गरीबों मध्यवर्ग और किसानों सहित एक महत्वाकांक्षी समाज के सपनों को पूरा करेगा। अमृत काल का पहला बजट महिलाओं, नौजवानों, किसानों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों सहित अंतिम पंक्ति पर बैठे प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। यह बजट भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ई अमित श्रीवास्तव, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जन मोर्चा सरस गौड़, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह व जिला सह मीडिया प्रभारी सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें