BREAKING

जौनपुर: दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रो.गिरीश्वर मिश्र | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पीयू का दीक्षांत समारोह 23 को, प्रगति रिपोर्ट पर हुई चर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 23 फरवरी 2023 को होगा। इस संबंध में कुल 50 समितियां गठित की गई है। उन्होंने कमेटी के सभी संयोजकों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 26 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद, मनोविज्ञानी, समाजविज्ञानी, लेखक, संपादक एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय वि·ाविद्यालय वर्धा के प्रो. गिरीश्वर मिश्र होंगे। इस बार 66 विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर 30 स्कूली बच्चों को बैग और किट दिए जाएंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने संयोजकों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। कहा कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र करा लें। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर  परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.वंदना राय, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो. मुराद अली, डॉ.प्रमोद कुमार,  डॉ. सौरभ पाल, एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर सिंह,  डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. द्विवेन्दु मिश्र, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, श्रीमती बबिता सिंह, दीपक सिंह, अजीत सिंह, डॉ. लक्ष्मी मौर्य, एमएम भट्ट,  संतोष कुमार मौर्य, रामसमुझ, अनिल श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति, करूणा निराला  समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें