BREAKING

जौनपुर: नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध:डॉ.शैलेंद्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध:डॉ.शैलेंद्र | #NayaSaveraNetwork

शिक्षकों को संबोधित करते प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह।

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर जौनपुर। बयालसी इण्टरकॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा बुधवार के दिन विद्यालय प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई। इस अवसर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट छत्रधारी सिंह एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप विद्यालय की परंपरा एवं पूर्ण सुचिता के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। श्री सिंह ने कहा कि परीक्षा अवधि में कोई भी शिक्षक अथवा कोई भी कर्मचारी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखेगा। मोबाइल फोन विद्यालय के प्रधान लिपिक के यहां जमा कराने के पश्चात की विद्यालय कक्ष में प्रवेश लिया जाएगा। कक्ष निरीक्षक निरीक्षण कार्य पूर्ण तत्परता से करेंगे। परीक्षार्थियो को ओएमआर शीट को भरने के लिए विशेष सावधानी बरतें का कक्ष निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर क्रमांक अंकित है। परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ट पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखना अनिवार्यहै।इसकी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर परीक्षार्थियों का बीस नम्बर का नुकसान होगा । इसलिए इसके लिए कक्ष निरीक्षकों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा।

*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*
विज्ञापन



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें