जौनपुर: फरियादियों के साथ न हो दुव्र्यवहार:एसपी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
थाने पर अभिलेखों की जांच करते एसपी। |
नया सवेरा नेटवर्क
शिकायत मिलने पर एसओ पर होगी कार्रवाई
खुटहन जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने सोमवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी सहित सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पूरे थाना परिसर में घूम कर निरीक्षण करते हुए साफ़ सफाई का निर्देश दिया। लगभग आधे घंटे के निरीक्षक में उन्होंने मालखाना, हवालात,मेस,बैरक, कंप्यूटर कक्ष को देखा। उन्होंने जनसुनवाई से संबंधित शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण का आदेश दिया। इसका फीडबैक स्वयं प्रभारी निरीक्षक को करने के लिए आदेशित किया। निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक पाई गई। कप्तान को यहां से निकलने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |