राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहीं हैं द्रौपदी मुर्मु, जानें कार्यक्रम शेड्यूल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार और सोमवार को प्रदेश की राजधानी में रहेंगी। राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से रविवार को दोपहर 12:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। सोमवार को राष्ट्रपति लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होंगी।

रविवार को एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत होगा। इसके बाद 12:10 बजे राजभवन के लिए उनकी फ्लीट रवाना हो जाएगी। राजभवन से 3:30 बजे यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 आयोजन स्थल के लिए उनका काफिला निकलेगा। 3:55 बजे राष्ट्रपति समारोह स्थल पहुंचेंगी। यहां 4:00 बजे से 5:00 तक समापन समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद 4:15 बजे आयोजन स्थल से रवाना हो कर राजभवन पहुंचेंगी। शाम 6: 25 बजे राष्ट्रपति राजभवन से लोकभवन के लिए रवाना होंगी।

यहां अलग अलग विधाओं के दक्ष लोग उनका अभिनन्दन करेंगे। इसके बाद यहां से वापस राजभवन पहुंचकर विश्राम करेंगी। सोमवार को सुबह 10:00 बजे राजभवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का काफिला रवाना होगा। 10:30 बजे राष्ट्रपति बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां से 11:30 बजे वापस राजभवन के लिए काफिला निकलेगा। इसी दिन 1:30 बजे राजभवन से एयरपोर्ट रवाना होंगी। 2:00 बजे उनका विशेष विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।

बतौर राष्ट्रपति पहली बार आगमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद संभालने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इसके पूर्व 2022 की आठ जुलाई को बतौर राष्ट्रपति प्रत्याशी वह लखनऊ आई थीं। इस दौरान उन्होंने लोकभवन में भाजपा गठबंधन दलों के साथ बैठक की थी। भाजपा गठबंधन के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनसे चुनाव के लिए समर्थन मांगा था। ऐसा पहली बार है कि राष्ट्रपति के रूप में वह लखनऊ आ रही हैं।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
AD


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ