जौनपुर: डॉ.इरफान ने महिला के कंधे का किया सफल प्रत्यारोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बांए कंधे की हड्डी गल जाने से महिला थी परेशान
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित किज हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.इरफान खान ने एक महिला के बांए कंधे का सफल प्रत्यारोपण कर उसकी जिंदगी में नई रौशनी पैदा कर दी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी आशा यादव विगत डेढ़ साल से बांए कंधे में दर्द से हमेशा कराहती रहती थीं। लखनऊ, वाराणसी सहित जिले के कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद वे डॉ.इरफान खान से मिलीं। जांच के बाद पता चला कि बांया कंधे की हड्डी पूरी गल चुकी है और इंफेक्शन नसों के जरिए शरीर में फैलता जा रहा था ऐसे में टोटल शोल्डर ऑर्थोप्लास्टी के जरिए उन्हें जीवनदान दिया जा सकता था। परिवार वालों की रजामंदी पर डॉ.इरफान की टीम ने चार घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद शोल्डर रिप्लेसमेंट रेयर सर्जरी कर उनकी जिंदगी बचाने का काम किया। डॉ.इरफान खान ने बताया कि अभी तक जिले में कंधे की हड्डी का प्रत्यारोपण का पहला मामला है। वहीं आशा यादव ने बताया कि अक्सर दर्द के चलते उन्हें नींद तक नहीं आती थी जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। इस सफल ऑपरेशन के बाद वे अपना जीवन अब आराम से व्यतीत कर सकती हैं।
![]() |
Ad |