नया सवेरा नेटवर्क
लिख डाली दूसरी किताब 'द स्पैक्ट्रे कोर्स'
जौनपुर। सिर्फ 9 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ''द अननोन प्लेस'' से सबसे कम उम्र के राइटर बनकर चर्चा में आए अनीस यादव की अब दूसरी किताब भी लॉन्च हो गई है। उनकी दूसरी किताब है, 'द स्पैक्ट्रे कोर्स" जो जल्द ही पाठकों के बीच आयी है। अनिश की पहली प्रकाशित किताब 'द अननोन प्लेस'" थी, जिसे खूब पसंद किया गया। अब अपनी दूसरी किताब में अनिश यादव ने नए ही रंग भरे हैं, उनकी यह किताब एक रोमांचक रचना है, जिसकी कहानी जंगलों और एक दुर्लभ प्रजाति की खोज में साहसिक कार्य शुरू करने के फ़ैसले के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, अब 12 वर्ष के अनिश जंगलों और साहसिक कार्य के बारे में कितना जानते हैं, ये तो आपको किताब पढ़ने के बाद ही पता चलेगा, यह किताब ऐमज़ान इंडिया पर उपलब्ध है। जिले की शाहगंज तहसील पखनपुर निवासी अनिश राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे हैं और प्रयागराज स्थित सेंट जोसफ स्कूल एण्ड कॉलेज में कक्षा सात के छात्र हैं। उन्होंने महज 9 साल में ही एक साहसिक शैली की किताब लिख दी थीं। इस बार उनकी किताब ''द स्पैक्ट्रे कोर्स" प्रकाशित हुई है। दरअसल अनिश की जिज्ञासु प्रवृत्ति ने उसे लेखक बना दिया, वह लेखक के साथ-साथ एक पियानो वादक भी है।
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ