स्ट्रेस और टेंशन को दूर करेंगे ये आसान उपाय | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

आज के समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी तरह के तनाव और टेंशन से जूझ रहा है। दूसरे शब्दों में, तनाव आज व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जब यह तनाव बहुत अधिक बढ़ जाता है तो इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित होता है। हालांकि, अगर कुछ छोटे-छोटे आसान उपाय अपनाए जाएं तो इससे स्ट्रेस और टेंशन को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो स्ट्रेस या तनाव को दूर करने में आपकी मदद करेंगे-


करें एक्सरसाइज

आमतौर पर, यह माना जाता है कि एक्सरसाइज करना आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। हालांकि, कई अध्ययनों से पता चलता है कि एक्सरसाइज करने से एंग्जाइटी के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके भीतर हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे काफी हद तक आपका तनाव कम होता है।


मेडिटेशन का लें सहारा

तनाव व एंग्जाइटी को दूर करने में मेडिटेशन बेहद ही कारगर हो सकता है। जब आप मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपका मन शांत होता है। धीरे-धीरे आप खुद पर नियंत्रण करना सीखते हैं। नियमित रूप से मेडिटेशन करने वाले लोगों को बाहरी स्थितियां बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती हैं।


अपनाएं अरोमाथेरेपी

टेंशन व एंग्जाइटी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए अरोमाथेरेपी बेहद ही प्रभावशाली तरीके से काम करती है। इस तकनीक में तनाव व चिंता के लक्षणों को कम करने के लिए मुख्य रूप से एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इन तेलों का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है जैसे आप इसे डिफ्यूजर में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी गर्दन व कलाई पर इसकी कुछ बूंदे डाल लें। लैवेंडर, यलंग-यलंग, अंगूर, क्लेरी सेज आदि एसेंशियल ऑयल को तनाव कम करने के लिए जाना जाता है।


हर्बल रेमिडीज आएंगी काम

ऐसी कई जड़ी-बूटियां और हर्बल सप्लीमेंट हैं जो तनाव व चिंता को दूर करने में सहायक है। इनमें से कुछ हर्बल उपचारों में लैवेंडर, लेमन बाम, कैमोमाइल, पैशनफ्लावर और कावा शामिल हैं। इन हर्बल सप्लीमेंट्स का सेवन आमतौर पर गोलियों के रूप में कर सकते हैं या फिर इनसे हर्बल चाय बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

*तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | संस्थापक-दिवस-समारोह | स्थान : मार्कण्डेय सिंह सभागार | समय : दिनांक 26 फरवरी 2023, दिन रविवार, पूर्वाह्न 11 बजे | मुख्य अतिथि : डॉ. के.पी. सिंह - पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पूर्व निदेशक आई.आई.टी. बी.एच.यू. | दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष | सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक | डॉ० वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ