वाराणसी: विवाद और फायरिंग में होटल संचालक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। जगतगंज क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन हटाने को लेकर महेश नगर कालोनी (जैतपुरा) निवासी होटल संचालक विशाल कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्टर से विवाद किया था। लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। ट्रांसपोर्टर दुर्गाकुंड निवासी दुष्यंत सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। होटल संचालक विशाल कुमार सिंह रात में एसयूवी कार से सारनाथ से आवास पर आ रहे थे।

जगतगंज में ट्रांसपोर्टर दुष्यंत सिंह पिकअप से माल उतरवा रहे थे। रास्ते में खड़े पिकअप को हटवाने को लेकर होटल संचालक ने विवाद कर लिया। लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायर झोंक दिया। संयोग था कि गोली किसी को नहीं लगी। ट्रांसपोर्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची।

सुबह ही विशाल को उसके घर से हिरासत में ले लिया। मौके से एक खोखा और कारतूस भी बरामद हुआ था। उसके खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंसी रद करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, विशाल की पैरवी में थाने पर कई सफेदपोश भी पहुंचे थे।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

*तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | संस्थापक-दिवस-समारोह | स्थान : मार्कण्डेय सिंह सभागार | समय : दिनांक 26 फरवरी 2023, दिन रविवार, पूर्वाह्न 11 बजे | मुख्य अतिथि : डॉ. के.पी. सिंह - पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पूर्व निदेशक आई.आई.टी. बी.एच.यू. | दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष | सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक | डॉ० वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ