जौनपुर के प्रख्यात युवा तबला वादक चाणक्य दुबे का समरस ने किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के प्रख्यात युवा तबला वादक चाणक्य दुबे का आज मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राष्ट्रपति पदक पुरस्कृत मिलिंद देसाई ने संस्था की तरफ से युवा तबला वादक का सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह तथा उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव ने भी चाणक्य दुबे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।