नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में सोमवार की रात मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो तरफ से चले लाठी डंडे ईट पत्थर से छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त में पट्टीदारो से मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर हुई पूछताछ के दौरान चले लाठी डंडे व र्इंट पत्थर से दोनों पक्षों से प्रिंस (22) पुत्र नन्दलाल, अनीता (45) पत्नी नन्दलाल, काजल (17) पुत्री बिहारी लाल, परवेश (19)पुत्र राम सूरत, भानुमति (50)पत्नी बिहारी लाल व बासमती (48) पत्नी राम शबद घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर प्रिंस व काजल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|