जौनपुर: भगवान भक्तों के सामने विवश हो जाते हैं:पं.विनोद शुक्ल | #NayaSaveraNetwork
![]() |
श्रीमदभागवत कथा सुनाते पं.विनोद शुक्ल। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ग्रामसभा दहेव में मुख्य यजमान रमापति तिवारी के निवास स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक विनोद कुमार शुक्ल ने कथा का श्रवण करवाते हुए कहा कि भगवान भक्तों के सामने विवश हो जाते हैं। उन्होंने हिरण्यकश्यप, भक्त प्रल्हाद, के भक्ति पर चर्चा करते हुए बताया कि हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को तरह-तरह की यातनाएं दिया, भगवान ने प्रहलाद की रक्षा करके यह सिद्ध कर दिया कि जो भी हमारा भक्ति भाव से भजन करेगा उसकी रक्षा करने के लिए मैं विवश हो जाता हूं, बसंत पंचमी को ही होलीका दहन की शुरु आत की जाती है, जिसमें गांव का एक ही व्यक्ति उसी दिन से व्रत रख कर होलिका के दिन जलती हुई अग्नि को लांघ कर होलिका दहन कर अपने व्रत तोड़ कर तब होलिका दहन संपन्न कराता है। उन्होंने श्री कृष्ण के जन्मोत्सव, राजा परीक्षित, आदि पर प्रकाश डाल कर कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मउत्सव की झांकी देख श्रोताओं ने जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा किए तो वहीं जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य रु प से डॉ.जयप्रकाश तिवारी, श्रीगौरीशंकर सिंह पूर्व आयकर आयुक्त, रामदास तिवारी, अशोक तिवारी, रमेशचंद्र तिवारी, कमलापति तिवारी, सुरेश चंद तिवारी, डॉ. नीलेश तिवारी, मुन्नू तिवारी, जयशंकर पांडे, डॉ. विनय त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |