राजस्थानी दिवस के उपलक्ष में रंग दे घूमर कार्यक्रम का भव्य आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- फिल्मी, सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियां करेंगी शिरकत
मुंबई। समाजोपयोगी कार्यो और संस्कृति को समर्पित सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के संयोजन में 'रंग दे घूमर' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में जीवो-साउथ मुंबई, ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच, नारी-शक्ति एक नई उड़ान व सतरंगी के संयुक्त रूप से राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगों के त्योहार होली का स्वागत राजस्थानी लोकनृत्य घूमर के साथ अनूठे अंदाज में किया जाएगा।
साथ ही राजस्थानी परिधान में सुसज्जित महिलाओं द्वारा रैंप शो और समाज मे सराहनीय योगदान देने हेतु विशिष्ठ चुनिंदा महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी महिलाएं एक साथ घूमर नृत्य की प्रस्तुति देगी। यह अनूठा आयोजन 1 मार्च को शारदा विद्यालय में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। समारोह की आयोजक डॉ. लोढ़ा ने बताया कि लोकगीत और लोकनृत्य भारतीय समाज का हिस्सा होते हैं।
ये गीत और नृत्य सिर्फ मनोरंजन के साधन नही बल्कि अपने मन की बात कह पाने का एक जरिया है। राजस्थान में कई ऐसे लोकनृत्य हैं, जो झूमने पर मजबूर कर देते हैं। ये नृत्य ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इन नृत्यों में हमारी संस्कृति और समृद्धता की झलक भी दिखाई देती है। राजस्थानी नृत्य को ना सिर्फ अपने भारत देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है।
राजस्थान के घूमर और कालबेलिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल चुकी है। साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री व गायिका इला अरुणजी एवं निर्णायक की भूमिका मे पद्मावत फ़िल्म में दीपिका पादुकोण को घूमर सिखाने वाली प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ज्योति डी तोमर विशेष रूप से सम्मिलित होंगी।
साथ ही बॉलीवुड एंकर व मिस इंडिया मेगनिफिसेंट 2013 न्यूयॉर्क सिमरन आहूजा और अभिनेत्री चारु मलिक (धारावाहिक- भाभीजी घर पर है) सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा बनेगीं। इस भव्य समारोह को सफल बनाने के लिए जैकी श्रॉफ सहित अनेक फिल्मी, सामाजिक व राजनैतिक हस्तियों सहित के कलाकारों द्वारा शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
