नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में शनिवार की शाम विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट हो गयी। आरोप है कि पड़ोसी दबंगो ने घर में घुसकर एक पक्ष के परिवार को लाठी डंडे से मारपीट कर पांच महिला समेत आठ लोगों को घायल कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में चार के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के अखिलेश यादव व केदार यादव के बीच पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर कहा सुनी के बाद मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से अखिलेश यादव, सुनील, लक्ष्मण, अंतिमा, अंकिता, पूनम देवी, पिंकी और सरोजा घायल हो गयी। थाना पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर चार लोगों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ